September 6, 2026

ITR Filing:आईटीआर भरने की आज अंतिम तारीख, अब तक 5.5 करोड़ से अधिक लोगों ने दाखिल किया रिटर्न

Screenshot_20260731_144039_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करें। विभाग के अनुसार, अंतिम दिन तक 5.5 करोड़ से अधिक करदाता अपना आईटीआर दाखिल कर चुके हैं।

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग रिटर्न दाखिल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय सीमा के भीतर आईटीआर दाखिल करने से लेट फीस, ब्याज और अन्य कानूनी परेशानियों से बचा जा सकता है। जिन करदाताओं का टैक्स रिफंड बनता है, उन्हें भी समय पर रिटर्न दाखिल करने पर रिफंड प्रक्रिया में सुविधा मिलती है।यदि कोई पात्र करदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर आईटीआर दाखिल नहीं करता है, तो उसे आयकर अधिनियम के तहत विलंब शुल्क, ब्याज और अन्य नियमों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में विलंबित (Belated) रिटर्न दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध रहती है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है और कुछ कर लाभ भी सीमित हो सकते हैं।

आयकर विभाग ने करदाताओं से अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सही जानकारी के साथ रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि अंतिम समय में पोर्टल पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी न हो।