IIIT Ranchi’s Saksham Sets New Placement Record with ₹1.25 Crore Package. IIIT रांची के सक्षम ने रचा नया रिकॉर्ड, Rubrik में मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज
IIIT रांची के छात्र सक्षम ने प्लेसमेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहे सक्षम का चयन वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी Rubrik में हुआ है। उन्हें टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर सालाना ₹1.25 करोड़ का पैकेज मिला है। संस्थान के अनुसार, यह IIIT रांची के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है।
अपनी इस उपलब्धि पर सक्षम ने परिवार, दोस्तों, शिक्षकों और मेंटर्स के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने इस सफलता को अपने लिए खास और भावुक पल बताया। वहीं, IIIT रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता की सराहना की।
सक्षम की नियुक्ति ने IIIT रांची के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ दिया है। संस्थान के अनुसार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, फैकल्टी और मेंटर्स छात्रों को तकनीकी कौशल, इंटरव्यू की तैयारी और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में लगातार सहयोग करते हैं। ₹1.25 करोड़ का यह पैकेज अब संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड है।
