ICC Rankings: 16 Indian Players in Top-10, Gill-Bumrah Among the Standout Performers. ICC Rankings में भारत का दबदबा, 16 खिलाड़ी Top-10 में; गिल-बुमराह समेत 3 बने नंबर-1
सर्च न्यूज: सच के साथ: आईसीसी ने हाल ही में खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है। अलग-अलग फॉर्मेट की प्लेयर रैंकिंग में भारत के कुल 16 खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं। वहीं तीन भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी कैटेगरी में नंबर-1 स्थान पर हैं।
वनडे में शुभमन गिल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में अक्षर पटेल नौवें, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव नौवें स्थान पर हैं।
टी20 इंटरनेशनल में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन रैंकिंग में नजर आ रहा है। ईशान किशन नंबर-1 और अभिषेक शर्मा नंबर-2 पर हैं, जबकि तिलक वर्मा नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या सातवें और गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती सातवें तथा जसप्रीत बुमराह दसवें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल टेस्ट और वनडे की टॉप-10 में, जबकि बुमराह टेस्ट और टी20 की टॉप-10 में शामिल हैं।
