Former Jharkhand Minister Mannan Mallick passes away:झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का 83 वर्ष की आयु में रांची के पल्स अस्पताल में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से धनबाद सहित पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राजनीति के अलावा कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर बीसीसीएल और अन्य खदानों के श्रमिकों के बेहतर वेतन, सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति और श्रमिक आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है
