अर्का जैन यूनिवर्सिटी में राष्ट्र कि दिशा नवाचार के लिए इंजीनियरिंग के छात्रों को मिला सम्मान
सर्च न्यूज , सच के साथ : एजुकेशन डेस्क :
कार्यक्रम में शामिल विश्वविद्यालय के अधिकारी
इस आयोजन में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार एवं निदेशक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. अरविंद पांडेय और असिस्टेंट डीन डॉ. अश्विनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए इंजीनियरिंग के महत्व और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।
युवा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर विभिन्न सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंजीनियरिंग के छात्रों और युवा नवप्रवर्तकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह दिखा। साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भावना को बल मिला।
विकसित भारत के निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यह संकल्प लिया कि अभियंता अपनी निष्ठा, परिश्रम और नवाचार की भावना से भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
