November 4, 2026

दिवंगत कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा ने थामा झामुमो का दामन, कहा: “सुदिव्य सोनू द्वारा छोड़े गए खाली स्थान को भरने का पूरा प्रयास करूँगी”

file_00000000d65c8211a3a66496177a8233

सर्च न्यूज: सच के साथ: गिरिडीह के हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक में दिवंगत कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं। अपने पति के आकस्मिक निधन के करीब 22 दिन बाद सक्रिय राजनीति में यह उनका पहला आधिकारिक कदम है। श्वेता शर्मा के बैठक स्थल पर पहुंचते ही वहां उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच माहौल बेहद भावुक हो गया। कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका जोरदार स्वागत किया।इस सांगठनिक बैठक में श्वेता शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि वे सुदिव्य सोनू द्वारा छोड़े गए खाली स्थान को भरने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही वह दिवंगत मंत्री के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर पाएंगी। उनके इस पहले कदम से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि वे आने वाले समय में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से सांगठनिक और चुनावी कमान संभालने के लिए तैयार हैं।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा सहित जिले भर के सभी प्रखंडों से आए अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि श्वेता शर्मा को जल्द ही हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल कर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है

You may have missed