Dimna:डिमना लेक में इंटर्न डॉक्टर समीर की मौत पर नया मोड़, पिता ने जताई हत्या की आशंका; निष्पक्ष जांच की मांग
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: डिमना लेक में इंटर्न डॉक्टर समीर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। मृतक के पिता ने बेटे की मौत को महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने ग्रामीण एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में डॉ. यश समेत कुछ अन्य लोगों पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। इंटर्न डॉक्टर की संदिग्ध मौत और उसके बाद परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या समीर की मौत के पीछे की असली वजह का खुलासा हो पाता है।
