Dimna:डिमना डैम हादसा: छह घंटे बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, मेडिकल जगत में शोक की लहर
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के डिमना डैम में हुए दर्दनाक हादसे में लापता दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव लगभग छह घंटे के लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। इस घटना से पूरे मेडिकल समुदाय और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में डैम, नदी और अन्य जलाशयों के गहरे हिस्सों में जाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस दुखद घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
