September 4, 2026

‘धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना ही था, ये छात्रों की जीत’ – इस्तीफे पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

IMG-20260725-WA0127

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे छात्रों और देश के भविष्य की जीत बताया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को “खोखला” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

‘ये किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, युवाओं की आवाज की जीत’
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना ही था. ये हमारे छात्रों की जीत है, ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है.”

उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि देश के उन युवाओं की जीत है जिन्होंने लगातार शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग उठाई। राहुल ने स्पष्ट किया, “हमारा सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा.”

‘RSS ने शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर दिया’
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शिक्षा प्रणाली को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भारत की शिक्षा व्यवस्था कभी दुनिया की सबसे सम्मानित व्यवस्थाओं में गिनी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उस पर लगातार हमले हुए हैं. RSS ने शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर दिया है.”

कांग्रेस नेता के मुताबिक, शिक्षा प्रणाली को कमजोर किया गया, उस पर कब्जा करने की कोशिश हुई और धीरे-धीरे उसका निजीकरण बढ़ाया गया। उन्होंने कहा, “एजुकेशन सिस्टम हमारी शान हुआ करता था, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा होती थी. सालों से उस पर आक्रमण किया जा रहा है, उसे कैप्चर किया जा रहा है और उसका निजीकरण किया जा रहा है. आज जो हुआ, वह उसी का रिएक्शन है.”

सरकार से ठोस कदम की मांग
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों के खिलाफ एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब ठोस कदम उठाए जाएं।

You may have missed