धालभूमगढ़ डबल मर्डर: भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही दो सगी बहनों को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के जमशेदपुर स्थित धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बबाइदा गांव से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और बबाइदा गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। [1]मृतक महिलाओं की पहचान दुलारी सोरेन (52 वर्ष) और लक्ष्मी मुंडी (50 वर्ष) के रूप में की गई है। , दोनों बहनें शादीशुदा थीं, लेकिन वे अपने बीमार भाई की देखभाल करने और उसकी मदद के लिए उसी के साथ गांव में रह रही थीं। आरोपी भाई ने सोमवार तड़के दोनों बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से फरार हो गया था।
