Dehradun Vikram Sharma Murder Case:देहरादून विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार चल रहे जमशेदपुर के 5 आरोपियों पर 2-2 लाख का ईनाम घोषित,तलाश तेज
सर्च न्यूज: सच के साथ: देहरादून के बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे जमशेदपुर के पांच शूटरों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हत्या की इस वारदात के बाद से ही ये सभी आरोपी लगातार फरार हैं और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे हैं। इससे पहले पुलिस द्वारा इन आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन इनके आत्मसमर्पण न करने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इनाम राशि को बढ़ाया गया है।
