November 4, 2026

DBMS College of Education:डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में स्वंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया गरिमा पूर्ण समारोह

IMG-20260815-WA0052

सर्च न्यूज: सच के साथ: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में स्वंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमा पूर्ण समारोह का आयोजन किया गया | समारोह में कॉलेज की प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया | झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य,शिक्षिकाएं , कर्मचारियों एवं छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया | इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी को स्वंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वत्रंता हमारे महान स्वंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है | उन्होंने छात्रों से राष्ट्र की एकता , अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया | समारोह के दौरान छात्रों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये | कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.बी.चंद्रशेखर , ललिता चंद्रशेखर , सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव सुधा दिलीप , कोषाध्यक्ष एस.धर्मराजन , प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह ,सलाहकार डॉ जूही समर्पिता, प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल , उप -प्राचार्या पामेला घोष दत्ता , शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे |

You may have missed