September 4, 2026

CSIR-NML में IFS अधिकारियों का दौरा; उन्नत तकनीकों और अनुसंधान सुविधाओं की हुई जमकर तारीफ

Screenshot_20260709_183650_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद और मो. शाहिद आलम अपने मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP-II) के तहत झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर आगमन पर जिले के उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने परिसदन में अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

इस विशेष दौरे के हिस्से के रूप में राजनयिकों ने जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) का आधिकारिक भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने संस्थान में धातुओं, खनिजों और उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान (Advanced Research Facilities) से जुड़े विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने उन्हें चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की तकनीकी जानकारियां दीं।भ्रमण के समापन पर विदेशी सेवा के अधिकारियों ने देश की आत्मनिर्भरता और रणनीतिक क्षेत्रों में सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने संस्थान की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं को देश के लिए गौरवशाली बताया।

You may have missed