Congress protest in Jamshedpur:NEET धांधली के खिलाफ आक्रोश: जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में नीट-यूजी परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) कार्यालय के सामने जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने साकची आम बागान से उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकाली और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
ज्ञात हो कि नीट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही देश भर में आक्रोश का माहौल है। झारखंड सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सीबीआई (CBI) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और झारखंड के हजारीबाग सहित कई स्थानों पर गिरफ्तारियां भी हुई हैं। छात्रों और अभिभावकों में फैले इसी असंतोष को स्वर देते हुए जमशेदपुर में कांग्रेस ने यह व्यापक प्रदर्शन आयोजित किया ताकि युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके
