November 3, 2026

छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई व कृत्रिम घाट निर्माण की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

file_000000001b9c8211a2ada68e671340e3

विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की वार्ता, आवश्यक व्यवस्था कराने का दिया आश्वासन

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर ने शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जुस्को द्वारा युद्धस्तर पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने, आवश्यक स्थानों पर कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराने तथा सभी छठ घाटों पर पर्याप्त स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।

उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि छठ महापर्व जनआस्था का प्रतीक है। छठ व्रतियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक की सकारात्मक पहल के लिए आभार जताया।इस मौके पर झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भी उपस्थित थे।

You may have missed