Change in Karnataka’s leadership:बदला कर्नाटक का नेतृत्व:सिद्धारमैया का इस्तीफा, डी.के. शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री!
सर्च न्यूज: सच के साथ: कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। कर्नाटक के कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने पुष्टि की है कि सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ एक बैठक में अपने फैसले की जानकारी दी और बताया कि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार दोपहर को लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। चूंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत उस समय शहर से बाहर थे, इसलिए सचिव ने इस्तीफा प्राप्त किया। इस दौरान डी.के. शिवकुमार और अन्य कैबिनेट सहयोगी भी सिद्धारमैया के साथ मौजूद रहे। सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया है कि वे सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे और उनका राष्ट्रीय राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आलाकमान द्वारा दिए गए राज्यसभा के प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया है। डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कर्नाटक मंत्रिमंडल में भी बड़े फेरबदल की संभावना है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए दो से तीन नए उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
