September 5, 2026

Chakradharpur Railway Division:परिचालन विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने DRM को सौपा पत्र , मांगी उच्चस्तरीय जांच

Screenshot_20260425_162736_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल के परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को एक पत्र भेजकर विभाग में व्याप्त घूसखोरी और तानाशाही के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है। इस शिकायत के बाद रेल मंडल में हड़कंप मच गया है।

कर्मचारियों का गंभीर आरोप है कि विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग, प्रमोशन और यहां तक कि हाउस रेंट अलाउंस (HRA) चालू करने के नाम पर अवैध रकम की वसूली की जा रही है। पत्र में कुछ अधिकारियों का नाम भी लिया गया है और यह दावा किया गया है कि बिना रिश्वत दिए कर्मचारियों के जायज प्रशासनिक कार्य भी नहीं किए जा रहे हैं।शिकायत पत्र में एक विशिष्ट उदाहरण का भी उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार पिछले साल जरूली से टाटानगर के लिए 12 ट्रेन मैनेजरों के तबादले के बदले कथित तौर पर एक चारपहिया वाहन की मांग की गई थी। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग में पारदर्शिता की भारी कमी है और वहां डर तथा दबाव का माहौल बनाकर काम लिया जा रहा है।

फिलहाल, कर्मचारियों ने इन आरोपों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से इन गंभीर आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है

You may have missed