Chaibasa:चाईबासा के युवक ने रचा कमाल, AI चश्मा अंग्रेजी को तुरंत करेगा हिंदी में ट्रांसलेट
सर्च न्यूज: सच के साथ: चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के एक युवा ने तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐसा AI स्मार्ट चश्मा तैयार किया है, जो अंग्रेजी भाषा को तुरंत हिंदी में अनुवाद करने में सक्षम है। इस तकनीकी पहल से भाषा की बाधा को कम करने और लोगों के लिए संवाद को आसान बनाने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।
AI और स्मार्ट डिवाइस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच चाईबासा से सामने आया यह नवाचार आने वाले समय में शिक्षा, यात्रा और दैनिक जीवन में भाषा संबंधी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी भूमिका निभा सकता है।
