अखिलेश यादव का यूनिफॉर्म पर जोर, बोले—समानता, अनुशासन और कर्तव्यबोध का प्रतीक है वर्दी
सर्च न्यूज: सच के साथ: समाजवादी पार्टी से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट में यूनिफॉर्म को लेकर विचार साझा किए गए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि नई पीढ़ी की सोच नई है, इसलिए उसकी यूनिफॉर्म भी नई सोच को प्रतिबिंबित करने वाली होनी चाहिए।
साथ ही, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने तथा PDA (Positive, Progressive, Democratic, Affirmative Actions) से जुड़े विचारों से परिचित कराने की बात भी कही गई है। पोस्ट में युवाओं को सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील सोच के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया है।
