November 5, 2026

Baldwin Farm Area High School:FSKAI कराटे प्रतियोगिता में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन; अभिषेक सिंह मोडक का वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के लिए चयन

IMG-20260908-WA0020

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 8 सितंबर 2026:बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने 2nd Japan Funakoshi Shotokan Karate Association of India (FSKAI) Tournament में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 5 एवं 6 सितंबर 2026 को माध्यग्राम, कोलकाता में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण, 6 रजत एवं 7 कांस्य पदक तथा ट्रॉफियां अर्जित कीं।

इस उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह मोडक का आगामी वर्ष आयोजित होने वाली World Cup Championship के लिए चयन हुआ। यह चयन विद्यालय एवं जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय है तथा अभिषेक की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक सिंह मोडक, युगांतर सिंह, देवांशु प्रसाद, मृणाल गांगुली, हर्षित कुमार, सोना कुमारी, अनुराधा दत्ता, आरव प्रधान, वैष्णवी सिंह, प्रवीण ठाकुर एवं भूमि कुमारी शामिल रहे।इन विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में विशेष रूप से सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सुभश्री सरकार, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना बोस एवं प्रशासक श्री सचिन कुमार ने मंच पर विजेताओं का स्वागत करते हुए उनके पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। विद्यार्थियों के सामने आयोजित यह सम्मान समारोह अन्य छात्रों को भी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। प्रबंधन ने छात्रों का आह्वान किया कि वे खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लें, अपनी प्रतिभा को निखारें और भविष्य में विद्यालय के लिए और अधिक पदक एवं ट्रॉफियां जीतकर गौरव बढ़ाएं। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतिभा और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

You may have missed