September 4, 2026

Chaibasa:चाईबासा : एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी बंद करने का विरोध, धरने पर बैठे मजदूर ; 17 अगस्त को जिला बंद की चेतावनी

Screenshot_20260714_194425_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी में स्थित एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी (chaibasa cement works) को आगामी 16 अगस्त 2026 से बंद करने के प्रबंधन के प्रस्ताव के खिलाफ मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस प्रस्तावित बंदी की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार (14 जुलाई 2026) को भारी संख्या में मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के नेतृत्व में कंपनी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों और यूनियन के नेताओं का आरोप है कि अडानी प्रबंधन एक सोची-समझी साजिश के तहत इस करीब 80 साल पुराने ऐतिहासिक प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी कर चुका है। उनका कहना है कि प्रबंधन यहाँ ‘सीमेंट वेज बोर्ड’ व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करना चाहता है ताकि स्थायी रोजगार को खत्म किया जा सके। वे स्थानीय मजदूरों की जगह मशीनीकरण और बाहरी आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम चलाकर अत्यधिक मुनाफा कमाने की फिराक में हैं, जिससे कार्यरत कामगारों की सामाजिक सुरक्षा और वेतन लाभ छिन जाएंगे।

इस आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस जनविरोधी फैसले पर प्रबंधन पुनर्विचार नहीं करता है, तो 17 अगस्त को पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले को बंद रखा जाएगा। आंदोलनकारियों के मुताबिक, इस प्लांट के बंद होने से करीब 1600 से अधिक मजदूर परिवारों की आजीविका पर सीधा संकट मंडरा रहा है और साथ ही क्षेत्र के छोटे दुकानदारों, ट्रांसपोर्टरों व अन्य व्यवसायों की आर्थिक रीढ़ भी टूट जाएगी।

You may have missed