September 5, 2026

कैम्पस से कॉर्पोरेट तक” विषय पर विद्यार्थियों को मिले टिप्सकरीम सिटी कॉलेज

IMG-20250812-WA0005

सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के सहयोग से “सोल” नामक अतिथि व्याख्यान किया, जिसमें मुख्य चर्चा “कैम्पस से कॉर्पोरेट तक” विषय पर थी. आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर शरबरी साहा गेस्ट स्पीकर थे.

उन्होंने स्टूडेंट्स को कैंपस जीवन और कॉर्पोरेट जीवन के बीच अंतर और कॉरपोरेट जगत में आवश्यक प्रमुख कौशल के बारे में जानकारी साझा की. खासकर कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले शिष्टाचार और व्यावसायिकता और एक सफल लीडर की भूमिका पर प्रकाश डाला.

इस दौरान उन्होंने कैरियर विकास और व्यक्तिगत ब्रांडिंग के साथ कैसे आगे बढ़ें पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने यह भी चर्चा की कि कार्यस्थल पर उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे पार पाया जा सकता है. एग्जाम कंट्रोलर डॉ. बी. एन. त्रिपाठी ने शरबरी साहा और अन्य अतिथियों का स्वागत किया.

शरबरी साहा ने वर्तमान बाजार परिदृश्य और एक कंपनी अपने कर्मचारियों से क्या चाहती है, इस पर ध्यान केंद्रित किया. इस टॉक के दौरान कुछ एक्टिविटीज भी कराई गईं, जिससे छात्रों को विषय को और बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर डॉ. आफताब आलम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और दृढ़ता पर जोर दिया तथा उन्हें उत्साह के साथ यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया. मेहर फातिमा और सी वंदना ने प्रोग्राम का सञ्चालन किया जहाँ मौमिता ने मैनेजमेंट क्लब के बारे में जानकारी दी और आशी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

You may have missed