Burmamines Firing:बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं तीन गोलियां; पुलिस को घटनास्थल से मिले 11 खोखे
सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर: शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। अपराधियों ने एक युवक पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें उसे तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश और अपराधियों के पुराने विवाद सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
