September 5, 2026

Blood-Donation Camp in Jamshedpur:जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन सफल, गंभीर मरीजों के लिए बना उम्मीद की नई किरण

IMG-20260630-WA0003

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) द्वारा आयोजित 1871वां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) डोनेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान डेंगू, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है। संस्था के इस प्रयास से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

एसडीपी डोनेशन सामान्य रक्तदान से अलग प्रक्रिया है, जिसमें मशीन के माध्यम से केवल प्लेटलेट्स निकाले जाते हैं और बाकी रक्तदाता के शरीर में वापस पहुंचा दिया जाता है। एक एसडीपी डोनर से प्राप्त प्लेटलेट्स एक गंभीर मरीज के उपचार में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। इस अवसर पर चिकित्सकों ने भी स्वैच्छिक एसडीपी डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आने की अपील की।प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर प्लेटलेट्स पहुंचाकर मानव सेवा करना है। संस्था का यह अभियान समाज में रक्तदान और एसडीपी डोनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को जीवन बचाने के इस महाअभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।