November 4, 2026

Bindal mall firing:बिंदल मॉल फायरिंग: गंभीर रूप से घायल डोमिनिक सैमसन TMH में भर्ती, कई मामलों में रहा है आरोपी

file_00000000216082109f7847b084a34c42

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई! बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने मॉल परिसर के भीतर स्थित उडुपी (Udupi) रेस्टोरेंट को निशाना बनाया। बदमाशों ने वहां बैठे लोगों पर करीब 10 से 15 राउंड अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे पूरे मॉल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

इस हिंसक हमले में जमीन कारोबारी डोमिनिक सैमसन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके साथ मौजूद अन्य घायलों की पहचान एमडी रिजवान, एमडी दिलशाद और कृष्णा चौधरी के रूप में की गई है।

रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर सरेआम फायरिंग में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और इस गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

डोमिनिक सैमसन पर पहले से कई आपराधिक मामले है दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल डोमिनिक सैमसन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले से ही रंगदारी, मारपीट और जानलेवा हमले जैसे कई मामले दर्ज हैं।

You may have missed