अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर एक भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह, क्षत्रिय संघ अध्यक्ष श्री शंभू सिंह, संरक्षक श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री अरविंद सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन महासचिव श्री आर के सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह, संरक्षक श्री शिव शंकर सिंह, श्री कमलदेव सिंह, जिला पार्षद सह अध्यक्ष झारखंड क्षत्रिय महिला संघ डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर और ‘बिहार विभूति’ डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। सर्वप्रथम सी एस पी सिंह ने अपने स्वागत भाषण सह महासचिवीय प्रतिवेदन में संस्था द्वारा एक साल में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।






