Anti-Paper leak bill gets approved:संसद में बड़ा फैसला: एंटी-पेपर लीक बिल को लोकसभा से मिली मंजूरी, राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ बिल पास
सर्च न्यूज: सच के साथ; देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लोकसभा ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना, अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करना और पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।
लोकसभा में विधेयक पारित होने के बाद इसे आगे की संवैधानिक प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। यदि यह कानून पूरी तरह लागू होता है, तो देशभर में होने वाली सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
