अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सर्च न्यूज: सच के साथ: मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित जुहू बंगले ‘जलसा‘ को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिली है। यह धमकी सीधे तौर पर एक ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसके सामने आने के बाद से पूरी आर्थिक राजधानी और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत सतर्क हो गई हैं।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अमिताभ बच्चन के निवास स्थान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। संदिग्धों और ई-मेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस धमकी की पूरी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
