America: अमेरिका में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के बदलाव की घोषणा — राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करोलिन लेविट के पद से बाहर होने की घोषणा की है।अमेरिका में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के बदलाव की घोषणा — राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करोलिन लेविट के पद से बाहर होने की घोषणा की है।
सर्च न्यूज: सच के साथ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 12 अगस्त को घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करोलिन लेविट (Karoline Leavitt) अगस्त के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। लेविट ने भी अपने पद से हटने की पुष्टि की है। उन्होंने परिवार और अपने छोटे बच्चों के साथ अधिक समय बिताने को इस फैसले की मुख्य वजह बताया है।
लेविट ने अपने विदाई संदेश में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करने को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पद ने उन्हें देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रपति की ओर से जनता और मीडिया से संवाद करने का अवसर दिया।फिलहाल ट्रंप प्रशासन ने उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है। नए प्रेस सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका में आगामी मिडटर्म चुनावों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं, इसलिए नए प्रेस सचिव की भूमिका ट्रंप प्रशासन के सार्वजनिक संचार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
