AI की दुनिया में बड़ा दांव! 65 लाख की शुरुआती निवेश से बना ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का टेक जैकपॉट
दुनिया की टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर हो रही दौड़ के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सिलिकॉन वैली को भी चौंका दिया है। अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म Eclipse Ventures ने AI चिप कंपनी Cerebras Systems में सालों पहले किया गया छोटा निवेश अब अरबों डॉलर की सफलता में बदल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Eclipse का शुरुआती निवेश अब करीब 2.5 बिलियन डॉलर की वैल्यू तक पहुंच गया है, जिसे AI और “फिजिकल वर्ल्ड टेक्नोलॉजी” के सबसे बड़े दांवों में से एक माना जा रहा है।
Cerebras Systems आज दुनिया की सबसे चर्चित AI चिप कंपनियों में गिनी जा रही है। कंपनी विशाल “Wafer-Scale Engine” AI चिप्स बनाती है, जिन्हें अत्यधिक तेज AI प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में कंपनी की वैल्यू और तेजी से बढ़ी है और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की वैश्विक मांग ने इसे टेक जगत का बड़ा खिलाड़ी बना दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में केवल सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि AI से जुड़े हार्डवेयर, रोबोटिक्स और डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन सकते हैं। यही वजह है कि अब निवेशकों की नजर “फिजिकल AI” पर तेजी से बढ़ रही है, जहां मशीनें, फैक्ट्रियां और वास्तविक दुनिया की तकनीकें AI के साथ मिलकर अगली औद्योगिक क्रांति का रूप ले सकती हैं।
