Adani Energy Solutions Tops Global Utilities in ESG Rating: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने रचा ESG में नया रिकॉर्ड, ग्लोबल यूटिलिटीज में सबसे आगे
सर्च न्यूज: सच के साथ: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस यानी ESG के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। S&P Global के नवीनतम आकलन में कंपनी ने 100 में से 90 अंक हासिल किए हैं, जिसके साथ वह वैश्विक Utilities सेक्टर में सबसे ऊंचे ESG स्कोर वाली कंपनियों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। ग्लोबल Utilities इंडस्ट्री का औसत स्कोर 41 रहा।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस भारत की प्रमुख निजी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल है। ESG रेटिंग किसी कंपनी के पर्यावरणीय प्रदर्शन, सामाजिक जिम्मेदारियों और कॉरपोरेट गवर्नेंस जैसे पहलुओं का आकलन करती है। ऐसे में 90 का स्कोर कंपनी के इन क्षेत्रों में प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कंपनी का यह स्कोर वैश्विक Utilities सेक्टर के 41 के औसत से काफी ऊपर है। इस उपलब्धि से AESL की वैश्विक ESG प्रोफाइल मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ ऊर्जा और जिम्मेदार कारोबारी संचालन के क्षेत्र में उसकी स्थिति भी बेहतर हुई है।
