31 August 2026 | 4 Killed in a Late-Night Accident “31 अगस्त 2026 | देर रात हुए हादसे में 4 की मौत”
सर्च न्यूज: सच के साथ:गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार (THAR) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक 17 वर्षीय युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
