September 4, 2026

वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) द्वारा 07 अगस्त, 2026 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा 13वां हस्तकथा दिवस

IMG-20260806-WA0009

सर्च न्यूज: सच के साथ: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, बुनकर प्रकोष्ठ, भाजपा श्री विजय कुमार भारती, पूर्व सदस्य, खादी ग्रामोद्योग आयोग मनोज कुमार सिंह, एवं स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री आशुतोष राय, अमित मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता।

वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकथा दिवस मनाया गया था। जिसके पश्चात 2015 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चेन्नई में 7 अगस्त को हस्तकथा दिवस घोषित किया गया। WDRO के द्वारा प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर हस्तकथा दिवस मनाया गया है।इस वर्ष WDRO के द्वारा 7 अगस्त को जमशेदपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में हस्तकथा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, पूर्व सदस्य, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार आनंद साहू, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में कुछ राज्यों के बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ लगभग 500 स्थानीय प्रतिनिधि रहेंगे।इस कार्यक्रम में बुनकर कारीगर क्षेत्र की चुनौतियों पर विशेष चर्चा की जायेगी। आज किस कारण से लोग इस क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं उन कारणों को रेखांकित किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद इस क्षेत्र की सशक्तिकरण के लिये एक मांग पत्र भी तैयार किया जायेगा जिसे केंद्र और राज्य की सरकारों को सौंपा जायेगा।कार्यक्रम में बुनकर प्रतिनिधि के साथ-साथ कुछ विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जायेगा।पत्रकार वार्ता के दौरान स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री अमित मोदक एवं नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार, रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

You may have missed