Uzbekistan Honours PM Modi With Its Highest State Award ‘Oliy Darajali Dustlik’ उज्बेकिस्तान ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पहनाया ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’
सर्च न्यूज: सच के साथ: ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ (Oliy Darajali Dustlik) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद स्थित कुकसरॉय राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के लिए दिया गया है।
इस सम्मान को भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों में बढ़ती नजदीकी और आपसी विश्वास के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों पक्षों ने ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया। बातचीत में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और व्यापक बनाने पर विशेष जोर रहा।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती और सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मोदी की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में नए समझौतों और पहलों को गति मिलने की उम्मीद है।
