Tragic Road Accident in Seraikela:सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर, मौके पर मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
सर्च न्यूज: सच के साथ: सरायकेला। जिले के राजबांध इलाके में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 14 वर्षीय अमन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी, जिसके बाद वह विपरीत दिशा से आ रही एक मैजिक के नीचे आ गया।
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। यह घटना सरायकेला क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे को फिर से रेखांकित करती है।
