Mohammedan Sporting Club Storms into JSA Super Division Final with Narrow 1-0 Win मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने सेमीफाइनल जीतकर जेएसए सुपर डिवीजन फाइनल में जगह पक्की की
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। जेएसए फुटबॉल लीग-2026 के सुपर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।
इस जीत के साथ मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब का फाइनल में सामना जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर से होगा। खिताबी मुकाबला 16 सितंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के मुख्य अधिकारी विष्णु टुडू रहे, जबकि संग्राम मुर्मू, चांदमुनी बिरुली और भोगलू हांसदा ने मैच अधिकारी की भूमिका निभाई।
