Tisco:टिस्को जनरल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की 92वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न, सदस्यों के लिए ₹8.70 लाख तक ऋण एवं 16.50% लाभांश का प्रस्ताव पारित
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 1 अगस्त। टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों की प्रमुख सहकारी संस्था टिस्को जनरल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की 92वीं वार्षिक आम सभा (AGM) शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलीनियम हॉल में आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और संस्था के वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों, आय-व्यय, भविष्य की योजनाओं तथा सदस्यों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई
सभा के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि सदस्यों में बचत, आत्मनिर्भरता और सहकारिता की भावना को बढ़ावा देना भी है। संस्था भविष्य में डिजिटल सेवाओं का विस्तार, ऋण प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा सदस्यों के लिए नई बचत एवं निवेश योजनाएं शुरू करने की दिशा में भी कार्य करेगी। साथ ही सदस्यों से संस्था की प्रगति में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। वार्षिक आम सभा का समापन संस्था की आगामी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने और सदस्यों के आर्थिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ हुआ
