November 5, 2026

Specialist Doctors to Join Jharkhand. झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर |

file_00000000d4708211b2abc42a4615ef4f

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, दक्षिण भारत के अनुभवी चिकित्सकों को झारखंड में लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि मरीजों को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

सरकार की नजर खास तौर पर बेंगलुरु, केरल और तमिलनाडु के अनुभवी डॉक्टरों पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन राज्यों के चिकित्सकों से संपर्क किया जा रहा है। डॉक्टरों को झारखंड में काम करने के लिए बेहतर वेतन और सुविधाएं देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

सरकार के मुताबिक जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। वहीं, जमशेदपुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े स्तर पर निवेश की योजना है।

इस पहल से राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। खासकर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख कम करना पड़ेगा और झारखंड में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

You may have missed