आदिवासी महाजुटान पर रघुवर दास का हमला | Raghubar Das Targets Adivasi Mahajutan
The Chief Minister of Jharkhand, Shri Raghubar Das calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on January 04, 2015.
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने रैली को लेकर कांग्रेस और आयोजकों पर निशाना साधते हुए इसे वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाया।
उन्होंने रैली में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी और राहुल गांधी के संदेश का जिक्र करते हुए इसे राजनीतिक कार्यक्रम बताया। साथ ही दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी
