September 6, 2026

Solar eclipse on August 12: 12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा अद्भुत नजारा

Solar-Eclipse-1786252638523_m

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली। साल 2026 का बहुप्रतीक्षित पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को लगेगा। इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक देगा। पूर्ण ग्रहण का नजारा उन क्षेत्रों में दिखाई देगा जो चंद्रमा की छाया के मुख्य मार्ग में होंगे।

इस सूर्य ग्रहण का पूर्ण चरण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से समेत कुछ अन्य क्षेत्रों से देखा जा सकेगा। इसके अलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

भारत में नहीं होगा सूर्य ग्रहण का दृश्य: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 12 अगस्त 2026 का यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए देश के किसी भी हिस्से से सूर्य के आंशिक या पूर्ण रूप से ढकने का दृश्य नहीं देखा जा सकेगा

खगोलीय दृष्टि से यह घटना इसलिए खास है क्योंकि पूर्ण ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए दिन के उजाले में अंधेरा जैसा माहौल बन सकता है और पूर्णता के क्षेत्र में सूर्य का बाहरी वायुमंडल यानी कोरोना दिखाई दे सकता है। NASA के अनुसार पूर्णता की अधिकतम अवधि लगभग 2 मिनट 16 सेकंड तक हो सकती है। विशेषज्ञों ने सूर्य ग्रहण को देखने वाले लोगों को बिना उचित सौर सुरक्षा चश्मे या प्रमाणित सोलर फिल्टर के सीधे सूर्य की ओर न देखने की सलाह दी है। गलत तरीके से सूर्य को देखने से आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है।यानी 12 अगस्त का ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों के लिए बेहद खास खगोलीय घटना होगा, लेकिन भारत में रहने वाले लोगों को इसका प्रत्यक्ष नजारा देखने को नहीं मिलेगा।