Smriti Mandhana becomes international No-1 scorer: महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की नंबर-1 रन स्कोरर बन स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास: मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, 18वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
113 रन तक पहुंचते ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए मंधाना का आंकड़ा 10,869 रन तक पहुंच गया। मंधाना की 124 रनों की पारी महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने हांगकांग के सामने 193/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है। मिताली राज के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।
