Shri Parshuram Shakti Sena Felicitation Ceremony | जमशेदपुर श्री परशुराम शक्ति सेना ने आयोजित किया अभिनंदन समारोह
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 1 सितंबर 2026: बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में श्री परशुराम शक्ति सेना की ओर से केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों को सुबह का भोजन कराने और उनका आशीर्वाद लेने के साथ हुई।
केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे और केंद्रीय महासचिव दीपू पांडे ने मनोनीत पदाधिकारियों को पीला अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सौरव पाठक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपू पांडे ने किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पांडे, केंद्रीय संगठन महासचिव सौरव पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती सहित संगठन के कई पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
