Hill View Colony Community Hall Project Gets Major Push. हिल व्यू कॉलोनी में सामुदायिक भवन की उम्मीद जगी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर | 1 सितंबर 2026: हिल व्यू कॉलोनी, डिमना में सामुदायिक भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। टाटा स्टील के भू-विभाग और अर्बन सिटी रोड एंड बिल्डिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ विष्णु और उनकी टीम के साथ प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में सामुदायिक भवन की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के कार्यक्रमों सहित सामाजिक गतिविधियों के लिए उचित स्थान नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी। समिति ने इस पहल को वर्षों पुरानी मांग की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।
विकास समिति ने उम्मीद जताई है कि आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और सामुदायिक भवन का निर्माण होने से कॉलोनीवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। समिति ने कहा कि यह पहल पूरी तरह जनहित और सामुदायिक विकास को ध्यान में रखकर की जा रही है
