सीएनजी भरते वक्त दर्दनाक हादसा: गोलमुरी थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप पर CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 28 अगस्त। गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सीएनजी भरने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा हावड़ा ब्रिज के सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां सीएनजी भरते समय अचानक पाइप फट गया और तेज दबाव से निकला नोजल कर्मचारी को जा लगा।
हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और साथियों ने घायल तुषार को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस हादसे ने तुषार के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी महज दो महीने बाद होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच अचानक आई मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल
हादसे के बाद सीएनजी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सीएनजी अत्यधिक दबाव वाली गैस होती है, इसलिए पाइप, नोजल, प्रेशर सिस्टम और अन्य उपकरणों की नियमित तकनीकी जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि पाइप फटने की वजह क्या थी और क्या उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों में किसी तरह की कमी थी
