September 5, 2026

Salman Khan’s emotional post on Sanhay Dutt’s birthday:संजय दत्त के जन्मदिन पर छलका सलमान खान का प्यार, बोले— “हमेशा खुश रहो बाबा”, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

Screenshot_20260801_212629_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: मुंबई, 1 अगस्त। बॉलीवुड के दो सबसे करीबी दोस्तों सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है। संजय दत्त के 67वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सलमान ने संजय दत्त के साथ गले मिलते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें अपना “बड़ा भाई” बताते हुए उनके लिए प्यार और दुआओं से भरा संदेश लिखा। यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और प्रशंसकों ने दोनों सितारों की दोस्ती की जमकर सराहना की।

सलमान खान ने अपने संदेश में लिखा कि “Forever Baba… अपने बच्चों का बाबा, मेरे बड़े भाई। अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा इस इंसान को खुश रखें। लव यू बाबा।” उनके इस भावुक संदेश ने यह साबित कर दिया कि दोनों कलाकारों के बीच वर्षों पुराना रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। फैंस ने पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स करते हुए इसे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दोस्ती में से एक बताया सलमान खान और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे के साथ-साथ वास्तविक जीवन में भी दोनों की गहरी दोस्ती रही है। दोनों कलाकार अक्सर एक-दूसरे के परिवार के साथ भी खास रिश्ता साझा करते हैं। कठिन समय में भी दोनों ने एक-दूसरे का खुलकर साथ दिया है, जिसके कारण उनकी दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल मानी जाती है। हाल ही में दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं।

सलमान की इस पोस्ट पर फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने भी संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर #SanjayDutt, #SalmanKhan और #Baba जैसे हैशटैग ट्रेंड करते रहे। फैंस का कहना है कि दोनों सितारों का आपसी सम्मान और अपनापन आने वाली पीढ़ियों के लिए दोस्ती की एक मिसाल है।

You may have missed