Policing is about winning trust, not creating fear:“पुलिसिंग का काम जनता का भरोसा जीतना है, उन पर खौफ बनाना नहीं” -डॉ. अजय कुमार
जमशेदपुर में नागरिक के साथ मारपीट पर डॉ. अजय कुमार की कड़ी आपत्ति; X के माध्यम से झारखंड पुलिस से जांच और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
डॉ. अजय कुमार ने अपने X पोस्ट में कहा कि एक पूर्व IPS अधिकारी के रूप में उनका हमेशा से मानना रहा है कि पुलिस की वर्दी का काम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना है, न कि लाठियों के दम पर खौफ पैदा करना।उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेशेवर तरीके और कानूनी प्रक्रियाएं निर्धारित हैं। राह चलते नागरिकों की सार्वजनिक रूप से बेरहमी से पिटाई करना पुलिसिंग का उचित तरीका नहीं हो सकता।
उन्होंने झारखंड पुलिस प्रशासन से घटना का तत्काल संज्ञान लेने और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
डॉ. अजय कुमार ने अपने X पोस्ट में स्पष्ट शब्दों में कहा, “पुलिसिंग का काम जनता का भरोसा जीतना है, उन पर खौफ बनाना नहीं।”
