September 4, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो जी को किया नमन, कहा – “वीरों के आदर्शों पर चलकर ही राज्य का विकास संभव”

IMG-20260808-WA0079

सर्च न्यूज: सच के साथ: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज शहीद निर्मल महतो ज की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और उनके चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज हम सभी वीर पुरुष शहीद निर्मल महतो जी के चरणों में नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।”

उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “कुछ दिन पहले ही लंबे समय तक हमारे बीच मार्गदर्शक के रूप में रहे आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की भी पुण्यतिथि थी। वहां भी हम सभी बड़े पैमाने पर एकजुट होकर उन्हें नमन करने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।”

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के गरीब-गुरबा, किसान और आम नागरिकों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “आज हम जिस संवेदनशीलता के साथ इस राज्य के गरीब-गुरबा, किसान और आम नागरिकों के लिए काम कर रहे हैं, उस काम में बाधा डालने के लिए विपक्ष के लोग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। लेकिन हम उस लड़ाई को भी जीतेंगे और इस राज्य के करोड़ों लोगों का हक-अधिकार उनके घर तक पहुंचाएंगे।”

हेमंत सोरेन ने झारखंड को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि *”यह वीरों की धरती है। एक वीर की कहानी सुनाएंगे तो दूसरे वीर की कहानी की कड़ी जुड़ती चली जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि “हमारे वीर शहीद आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श हमेशा हमारे जीवन के साथ चलेंगे।”मुख्यमंत्री ने सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि “हम अपने वीर शहीदों और मार्गदर्शकों को अपनी प्रेरणा बनाते हुए जीवन का सफर तय करेंगे। मजबूती से, बिना डरे हमें आगे बढ़ना है।”

कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक सोमेश सोरेन

, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।

You may have missed