November 4, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

file_00000000acc481fab87e113bdcbae9b8

सर्च न्यूज: सच के साथ: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। सीजेपी नेतृत्व का कहना है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आगामी 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एक विशाल राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम उनके देशव्यापी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

यह घोषणा 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित किए गए भारी विरोध प्रदर्शन के ठीक बाद आई है। मुंबई में हुए इस आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में भारी धांधली को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया था। सीजेपी का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा की जा रही चुनावी रोल्स की विशेष गहन समीक्षा (SIR) में भारी अनियमिताएं हुई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए देशभर से लोग दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित होगा। सीजेपी की मुख्य मांगों में वर्तमान विवादित मतदाता सूची की समीक्षा को तुरंत रोकने, वर्ष 2025 की मतदाता सूची को बहाल करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग शामिल है।