September 4, 2026

Kulgham attack:कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला: नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों को अलग किया, फिर मारी गोली; दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे

sddefault

सर्च न्यूज: सच के साथ: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। यह हमला पहलगाम में हुए पिछले आतंकी हमले की तर्ज पर किया गया, जहां एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे गैर-स्थानीय प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया। आतंकियों ने भट्ठे पर पहुंचकर पहले वहां मौजूद सभी मजदूरों के नाम और उनकी पहचान पूछी। इसके बाद, भीड़ से दो हिंदू मजदूरों को अलग किया गया और उन पर बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

इस कायराना हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे (निवासी सक्ती जिला) और 28 वर्षीय भूपेंद्र (निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला) के रूप में की गई है। गोलीबारी के दौरान दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के वक्त वहां कई अन्य प्रवासी मजदूर भी थे, लेकिन केवल इन दोनों हिंदुओं को ही चुनकर निशाना बनाया गया।घटना के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हमले को बेहद दुखद और कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं और राज्य सरकार लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में बनी हुई है।

You may have missed