September 6, 2026

Kolhan University:दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर द्वितीय समीक्षा बैठक आयोजितदीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर द्वितीय समीक्षा बैठक आयोजित

Screenshot_20260821_202118_ChatGPT

सर्च न्यूज: सच के साथ: चाईबासा, 21 अगस्त 2026: आगामी दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन एवं तैयारियों के फॉलो-अप को लेकर आज अपराह्न 3:30 बजे विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में द्वितीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने की।

बैठक में सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के डीन, दीक्षांत समारोह के संयोजक डॉ. संजय यादव एवं सह-संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रिंकी दोराई सहित आयोजन समिति के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में दीक्षांत समारोह से संबंधित अब तक की तैयारियों एवं कार्यों की समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कुलपति ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने पर जोर दिया।